Barabanki News: घुंघटेर पुलिस के द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियानः

 

महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में दी जानकारी

घुंघटेर बाराबंकी: मंगलवर को घुंघटेर पुलिस के द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें घुंघटेर थाना प्रभारी  ने स्थानीय महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य > महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था।

बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में "मिशन शक्ति" एवं "एंटी रोमियो टीम" के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर घुंघटेर के थाना प्रभारी शिव कुमार, उप निरीक्षक आदर्श पाण्डे, कॉन्स्टेबल अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल काशी नाथ, ने राजकीय हाई स्कूल बड़ाईडीह में बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी।

थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया: कि अगर आस-पास किसी प्रकार का अपराध घटित होता है या किसी के साथ अन्याय होता है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, जिससे समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। घुंघटेर थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया की पुलिस हमेशा आपके साथ है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस 24 घंटे आपके लिए तत्पर है।"

रिपोर्ट-आशीष कुमार