पर्यावरण का अनूठा संदेश : चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क, हाथ में पौधा लेकर लोगों तक पहुंचे आशीष सिंह, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण का अनूठा संदेश : चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क, हाथ में पौधा लेकर लोगों तक पहुंचे आशीष सिंह, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाराबंकी

रामसनेहीघाट,बाराबंकी

 शनिवार जनपद बाराबंकी के नगर पंचायत रामसनेही घाट में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में ग्रीन गैंग के सदस्य पर्यावरण प्रेमी आशीष सिंह पेड़ से जुड़े हुए ऑक्सीजन मास्क लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री सतीश शर्मा ने आशीष सिंह की हरियाली के प्रति चलाए जा रहे इस मुहिम की जमकर प्रशंसा की। आशीष सिंह ने बताया मेरा पेड़-पौधे लेकर ऑक्सीजन मास्क लगाकर घूमने का कारण यह है कि सभी लोग यह प्रण लें कि पर्यावरण को बचाएंगें।


ऑक्सीजन प्लांट को लेकर घूमने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिस तरह महामारी में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भटक रहे थे और अफरा-तफरी मची हुई थी। भविष्य में ऐसा वापस न हो और भावी पीढ़ी को सुरक्षित बनाने के लिए हम सभी पर्यावरण को बचाएंगे। ज्ञातव्य हो कि रक्तमित्र और पर्यावरण सैनिक के नाम से चर्चित आशीष सिंह पिछले 06 वर्षों से लगातार रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम चला रहे है। एसडीएम राम आसरे वर्मा , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मिंटू सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, सीओ जटाशंकर मिश्र, ईओ मनीष सिंह सहित पत्रकार बंधुओं ने आशीष सिंह की पर्यावरण के प्रति इस संदेश की प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्रीन गैंग के राम प्रकाश गुप्ता, नेवाज अंसारी, अनुज वर्मा, विवेक सिंह (जीवोत्थान सेवा समिति) , अतुल सिंह, सुनील वर्मा, उमेश वर्मा, आलोक त्रिवेदी, दीपक वर्मा व आकाश गोस्वामी सहित तमाम पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।