Barabanki News: लगातार हो रही चोरियां, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

पिछले 7 दिनों में दो स्थानों पर हुई चाेरी, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

बाराबंकी घुंघटेर : घुंघटेर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। चोर छः-सात दिन से एक के बाद एक चोरियां करते जा रहे हैं और पुलिस लकीर पीटने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले छः सात दिनों से थाना क्षेत्र के अंदर दो जगहों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। चोर अपना निशाना घरों को बना रहे हैं। चोरी की ज्यादातर घटनाएं घरों में हुई है।

वहीं सूने मकानों में चोरी की घटना होना आम बात हो गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही रोजाना रात में सर्चिंग की कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को प्लानिंग करने की आवश्यकता है। चोरी से परेशान होकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने की मांग की है। इसके बाद भी अब तक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है।

प्रमुखमार्ग ही नहीं अंदर वार्डों के अंदर भी हो रात में गश्त:  

ग्रामीणों ने कहा कि पहले स्टाफ की कमी थी लेकिन वर्तमान में सैकड़ों नव आरक्षकों की तैनाती जिले में की गई है। लेकिन इसके बाद भी रात्रि गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। रात में शहर के अंदर वार्डो में गश्त की कार्रवाई की जाए तो चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है। 

चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम:

केश 1 शुक्रवार को थाना घुंघटेर अंतर्गत पिंडसावा निवासी निरज प्रजापति के घर में हुई थी चोरी जिसमे 15000 रुपए नगदी साथ ही लाखों के जेवरात और चोरों ने महिला को बंधक बना के लोहे के राड मारा पीटा भी था।

केश 2 मंगलवार की देर रात शराय सहबाज निवासी दिलावर यादव के घर में हुई चोरी जिसमे 17000 नगदी व 50 किलो मेंथा ऑयल का तेल साथ ही लाखों के जेवरात पर चोरों ने अपना हांथ साफ कर दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के आस-पास छान बीन की लेकिन कोई सूराक नही मिला। सूत्र

रिपोर्ट-आशीष कुमार